फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल में उत्कर्ष और इंटर में कमलासन जिले के टॉपर

Mon, 16 May 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
up board result
विज्ञापन
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में इस वर्ष बेटे सिरमौर बनकर उभरे हैं। लंबे अर्से बाद बालकों ने बालिकाओं को शिकस्त देते हुए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिले का टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है। हाईस्कूल की परीक्षा में नवलखी इंटरमीडिएट कॉलेज भरोखन के छात्र उत्कर्ष मिश्र 95 प्रतिशत अंक पाकर जिले के टॉपर बने हैं। वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा में बाबूलाल इंटर कॉलेज मऊदारा के छात्र कमलासन मौर्या ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्तकर जिले में पहला स्थान हासिल करने में सफलता प्राप्त की है।
विज्ञापन

हाईस्कूल की परीक्षा में कुल 75,016 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इसमें 69,002 परीक्षार्थी सफल रहे। 6014 परीक्षार्थी असफल रहे। परीक्षार्थियों के उत्तीर्ण होेने का प्रतिशत 91.98 प्रतिशत रहा। हाईस्कूल की परीक्षा नवलखीदेवी इंटरमीडिएट कॉलेज भरोखन पट्टी के छात्र उत्कर्ष मिश्रा ने 570 अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया है। जबकि इसी कॉलेज के छात्र शिवम सिंह पाल ने 568 अंक पाकर जिले में दूसरा स्थान बनाया है।

सांगीपुर स्थित अखिलेश इंटरमीडिएट कालेज नवहादल की छात्रा केतकी सिंह और ज्ञानोदय इंटरमीडिएट कॉलेज गोतनी की छात्रा मुस्कान यादव तीसरा स्थान प्राप्त करने में सफल रही हैं। श्रीराम बालिका इंटर कॉलेज चिलबिला की छात्रा आरिषा पाठक चौथे और केडीसिंह इंटर मीडिएट कॉलेज बाबागंज का छात्र देवांश द्विवेदी पांचवे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 74,160 परीक्षार्थी शामिल हुए। जिसमें 65,806 उत्तीर्ण रहे और 8,354 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण रहे। इंटरमीडिएट परीक्षार्थियों के उत्तीर्ण होने का प्रतिशत 88.74 रहा। जिले के बाबूलाल इंटरमीडिएट कॉलेज मऊदारा कुंडा के छात्र कमलासन मौर्य ने 480 अंक प्राप्त कर जिले का टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। लालगंज स्थित सरस्वती विद्या मंदिर का छात्र अखिलेश मिश्र 477 अंक हासिल कर दूसरा स्थान पर रहा। इसी कॉलेज की साक्षी पांडेय, सांगीपुर स्थित सीएसएमआईसी इंटर कॉलेज लखनपुरसूर के मंजीत वर्मा, अखिलेश इंटर मीडिएट कॉलेज की छात्रा स्वाती सिंह, मोना देवी इंटर कॉलेज लखनपुरसूर की छात्रा नीतू सिंह ने संयुक्त रूप से 475 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया है। बीडी मिश्र इंटर कॉलेज तारापुर के छात्र पीयूष तिवारी और मोना देवी इंटर कॉलेज लखनपुरसूर की छात्रा प्रतिभा सिंह 474 अंक पाकर सुयंक्त रूप से चौथे स्थान पर रहीं। आरआरगुप्ता इंटर कॉलेज राजनगर की स्नेहल सोनी 473 अंक पाकर पांचवें स्थान पर रहीं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिले में पहला और दूसरा स्थान हासिल करने वाले बालक रहे, जबकि तीसरे स्थान से अंतिम दस तक में बेटियों की संख्या अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें