फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाल-सब्जियों की बढ़ती कीमतों से लोग परेशान

Mon, 20 Jun 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दालों और सब्जियों की लगातार बढ़ती कीमतों से लोग परेशान हो गए हैं। दाल के दाम में बीच में कुछ गिरे थे, मगर इन दिनों फिर आसमान छूने लगे हैं। बीते माह से आलू और बैगन का भी दाम सातवें आसमान पर है। बीते दो माह पहले अरहर की दाल दो सौ रुपये के पार पहुंच गई थी। बीच में दाम में गिरावट आने पर सौ से 110 रुपये किलो बिकने लगी थी। मगर इन दिनों फिर 135 से डेढ़ सौ रुपये किलो तक भाव पहुंच गया है। वहीं आलू अब तक दस रुपये में ही बिक रहा था। मगर एका-एक डेढ़ माह के अंदर आलू का दाम 20 रुपये किलो तक पहुंच गया। दस से 15 रुपये किलो बिकने वाला बैगन इन दिनों बाजार में 40 रुपये में बिक रहा है। दो माह पहले टमाटर का दाम बीस रुपये किलो था, मगर इन दिनों 40 रुपये के करीब पहुंच गया। वहीं दस रुपये पीस मिलने वाला लौकी अब बीस रुपये पीस बाजार में बिक रही है। इस महंगाई के चलते आमजन मानस परेशान हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें