फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: जंगल में मिला युवक का नरकंकाल, सनसनी

Sun, 18 Feb 2024 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जंगल में मिला युवक का नरकंकाल, सनसनी
विज्ञापन

अंतू थाना क्षेत्र के लोहंगपुर से छह माह पहले लापता युवक के परिजनों ने कपड़े से की पहचान, पुलिस छानबीन में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
जगेशरगंज। अंतू थाना क्षेत्र के लोहंगपुर में शनिवार की रात करीब आठ बजे युवक का नरकंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने कपड़े व जूते से उसकी पहचान करते हुए घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस देर रात तक छानबीन करती रही।
लोहंगपुर निवासी शिवम (23) करीब छह माह पहले घर से लापता हो गया था। कुछ दिनों तक परिवार के लोग उसकी खोजबीन करते रहे, लेकिन पता नहीं चला। परिजनों ने पुलिस को भी शिवम के गायब होने की सूचना नहीं दी। शनिवार की रात करीब आठ बजे गांव के किनारे जंगल से गांव के लोग गुजरे तो उन्होंने नरकंकाल देखा। पैंट और जूते भी वहां मिले। इस बीच शिवम का पिता मनीराम भी परिजनों के साथ पहुंचे। पैंट व जूते देखने के बाद उन्होंने नरकंकाल अपने बेटे शिवम के होने का दावा किया। जिसके बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। छह माह से लापता शिवम का नरकंकाल जंगल में अब मिलने पर हर कोई हैरत में पड़ गया। घटना की जानकारी मिलने पर अंतू थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचकर छानबीन करने लगे। एसओ जीतेंद्र सिंह ने बताया कि लापता शिवम के पिता नरकंकाल को अपने बेटे का मान रहे हैं। घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किया जा रहा है। फॉरेंसिक टीम भी बुलाई गई है। परिवार के लोगों ने उसके लापता होने की सूचना भी पुलिस को नहीं दी थी। डीएनए टेस्ट के बाद ही तस्वीर साफ होगी। आखिर इतने दिनों तक नरकंकाल किसी को नजर क्यों नहीं आया। हर बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

सरकारी जमीन से हटाया अतिक्रमण
आसपुर देवसरा। नगर पंचायत ढकवा के सोनपुरा गांव (टोला) बनहरा बस्ती में सरकारी जमीन को तहसील प्रशासन ने अतिक्रमण से मुक्त कराया। न्यायालय तहसीलदार पट्टी के आदेश पर शनिवार को नायब तहसीलदार देवसरा रामेश्वर तिवारी, राजस्व निरीक्षक बालकृष्ण शुक्ला, अरुण कुमार सिंह, लेखपाल शंकर पटेल, महेश कुमार व पुलिस फोर्स मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें