फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: आरोग्य मेला... हड़ताल ने किया पस्त, कई पीएचसी में ताला

विज्ञापन
बंंद पड़ा अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतनगर। संवाद
विज्ञापन
एनएचएम संविदा कर्मियों की हड़ताल का असर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले पर दिखा। शहर के तीन अर्बन पीएचसी मीराभवन, अजीत नगर, चिलबिला के साथ पीएचसी बीरापुर में मेला ही नहीं लगा। पीएचसी में ताला लटका रहा। मरीज मायूस होकर लौट गए। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों के कुछ पीएचसी में डॉक्टर पहुंचे। मरीजों को देखा। स्टाफ ने उन्हें दवाएं दीं।
विज्ञापन

मीराभवन पीएचसी में दोपहर 12 बजे
दोपहर 12 बजे मीराभवन पीएचसी के मुख्यद्वार पर ताला लटका था। यहां संविदा पर तैनात डॉ. सचिन और उनके एक भी सहयोगी कर्मचारी नहीं आए। बुखार से पीड़ित माया देवी ने बताया कि सुबह 10 बजे से आई हूं, अस्पताल बंद है। दो घंटे तक इंतजार किया लेकिन कोई नहीं आया। अजीत नगर और अचलपुर में भी यही हाल रहा।
पीएचसी बीरापुर में दोपहर एक बजे
पीएचसी में तैनात संविदा के आयुष चिकित्सक डॉ. नारेंद्र मौर्य और फार्मासिस्ट के हड़ताल पर जाने के कारण मेला नहीं लगा। एक बजे पहुंचने पर मरीज डॉक्टर के इंतजार में बैठे रहे। जगतपुर निवासी विजय ने बताया कि बीरापुर पीएचसी गया तो वहां आरोग्य मेला नहीं लगा था। फिर जगतपुर पीएचसी पहुंचा। यहां डॉक्टर ने इलाज किया।
विज्ञापन

पीएचसी रानीगंज कैथौला में दोपहर सवा एक बजे
पीएचसी में डॉक्टर और फार्मासिस्ट तो थे मगर एलटी नहीं थे। मरीजों को जांच के लिए लालगंज सीएचसी पर भेजा जा रहा था। रविवार होने के कारण सीएचसी की पैथोलॉजी भी बंद थी।
वर्जन
हड़ताल के कारण कुछ केंद्रों पर सेवा बाधित हुई हैं। वैकल्पिक तौर पर नियमित कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी, 1,164 मरीजों का चिकित्सकों ने इलाज किया है। - डॉ. राजेश कुमार, उप मुख्य चिकित्साधिकारी नोडल आयुष्मान आरोग्य मेला।
वर्जन
जब तक सरकार मांगें नहीं मानेगी तब तक हम एनएचएम संविदा कर्मी अपनी सेवाएं नहीं देंगे। सरकार नियमित कर्मियों की तरह काम लेती है और दाम बहुत कम होती है। - बीपी सिंह, अध्यक्ष एनएचएम संघ प्रतापगढ़।

बंंद पड़ा अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतनगर। संवाद

बंंद पड़ा अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतनगर। संवाद

बंंद पड़ा अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतनगर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें