फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हजार कर्मचारियों को टीका लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की तैयारी

विज्ञापन
Health department starts preparations to vaccinate five thousand employees
विज्ञापन
पांच फरवरी के बाद जिले में कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण चलेगा। इसके लिए शासन ने आदेश दे दिया है। 12 फरवरी तक दूसरा चरण पूर्ण करने के लिए सीएमओ को लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन

जिले के साढ़े पांच हजार पुलिसकर्मी और सफाई कर्मचारी कोरोना काल में अपनी जान हथेली पर रखकर दूसरों की मदद कर रहे हैं। कोरोना वैक्सीन आने के बाद शासन ने सबसे पहले हेल्थ वर्करों को टीका लगाना शुरू किया।
28 व 29 जनवरी के बाद चार व पांच फरवरी को हेल्थ वर्करों को टीका लगाने के लिए शासन ने सीएमओ को आदेश दिया है। पांच फरवरी के बाद पुलिस और सफाई कर्मचारियों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। 12 फरवरी तक दूसरा चरण पूरा करने के लिए शासन ने सीएमओ को लक्ष्य दिया है। 12 फरवरी के बाद तीसरा चरण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान 50 की उम्र पार कर चुके और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों के साथ सरकारी विभाग के अन्य अफसरों व कर्मचारियों को टीका लगाया जाएगा। जिला सहायक प्रतिरक्षाधिकारी महेश सिंह ने बताया कि शासन की ओर से आदेश आ गया है। सीएमओ के आदेश पर टीकाकरण की तैयारी शुरू कर दी गई है।
टीका न लगवाने पर दोबारा नहीं आएगा नंबर
पोर्टल पर जिन हेल्थ वर्करों, पुलिसकर्मियों के साथ ही सफाई कर्मचारियों का नाम आएगा, उन्हें पहली बार में ही बूथ पर जाकर टीका लगवाना होगा। उन्हें दोबारा मौका नहीं मिलेगा।
13 व 19 फरवरी को हेल्थ वर्करों को दी जाएगी दूसरी डोज
जिन हेल्थ वर्करों को कोरोना का टीका लग गया है, उन्हें 13 व 19 फरवरी को दूसरी डोज दी जाएगी। सभी हेल्थ वर्करों को इसके लिए पहले से ही जानकारी दे दी गई है। 28 दिनों के अंदर उन्हें बूथ पर जाकर वैक्सीन की दूसरी खुराक लेनी है।
दूसरा चरण जल्द ही शुरू होने वाला है। 12 फरवरी तक हेल्थ वर्कर, सफाई कर्मचारी और पुलिसकर्मियों को टीकाकरण किया जाना है। जैसे ही पोर्टल पर नाम आता है, सभी को सूचित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

डॉक्टर एके श्रीवास्तव, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें