फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कागज पर पौधे रोपने की तैयारी में स्वास्थ्य विभाग

विज्ञापन
Health Department in preparation for planting saplings on paper
विज्ञापन
शासन के आदेश पर फिर स्वास्थ्य विभाग पानी फेरने की तैयारी में जुटा है। एक जुलाई के बाद किसी भी दिन कागज पर पौधे रोपे जाने की तैयारी है। दरअसल, अभी तक विभाग ने कहीं पौधा रोपने के लिए गड्ढा नहीं खोदा है, लेकिन शासन को दस हजार गड्ढे खोदने की रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन

जिले में हरियाली क्रांतिकारी योजना के तहत पौधे रोपित किए जाने हैं। प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को एक से 15 जुलाई के बीच 10,600 पौधे रोपित करने का लक्ष्य दिया है। 28 जून तक पौधे रोपित किए जाने के लिए गड्ढों की खोदाई होनी थी। एक से 10 जून तक वन विभाग की नर्सरी से पौधे अस्पतालों तक भेजे जाएंगे। शासन के निर्देश के बावजूद स्वास्थ्य विभाग योजना पर पानी फेरने की तैयारी में जुटा है।
जिले के किसी भी सीएचसी और पीएचसी में अभी तक पौधे रोपने के लिए गड्ढों की खोदाई नहीं की गई है, मगर जिम्मेदार अफसरों ने 10,600 गड्ढों को कागज पर खोदवा दिए हैं। कोहड़ौर सीएचसी परिसर में अभी तक पौधे रोपित किए जाने के लिए किसी भी प्रकार का गड्ढा नहीं खोदा गया है। यहीं हाल पट्टी, अमरगढ़, लालगंज, कुंडा सहित अन्य सीएचसी और पीएचसी का है। स्वास्थ्य विभाग ने वाहवाही लूटने के चक्कर में पहले ही शासन को रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन

कागज पर कहां कितने खोदे गए हैं गड्ढे
विकास खंड का नाम खोदे गए गड्ढे
आसपुर देवसरा 526
पट्टी 876
मंगरौरा 996
बाबाबेलखरानाथ 366
गौरा 576
रानीगंज 246
सदर 316
मानधाता 586
संडवाचंद्रिका 716
लक्ष्मणपुर 606
सांगीपुर 826
लालगंज 579
संग्रामगढ़ 856
कालाकांकर 596
कुंडा 576
बाबागंज 786
विहार 556
अर्बन 15
कोरोना में व्यस्त अफसर कुछ भी बोलने से कर रहे इनकार
पौधे रोपित किए जाने के लिए कागज पर गड्ढों की खोदाई के बारे में सीएमओ से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने मीटिंग में होने की बात कहकर फोन काट दिए। डिप्टी सीएमओ सीपी शर्मा ने कहा कि सभी को गड्ढा खोदवाने के लिए आदेश दिया गया है। अपर शोध अधिकारी आरपी चौधरी ने बताया कि सभी एमओआईसी कोरोना में व्यस्त हैं। इसके बाद भी सभी सीएचसी और पीएचसी अधीक्षक को गड्ढा की खोदाई करवाने के लिए कहा गया है। एक जुलाई के बाद पौधे रोपित किए जाने हैं। दो दिन में गड्ढे खोद दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें