फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस को लेकर अलर्ट हुआ स्वास्थ्य महकमा, बनाया गया दस बेड का अतिरिक्त वार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस को लेकर शासन का पत्र आते ही स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया। शुक्रवार को सीएमओ व सीएमएस ने डॉक्टरों को सीएचसी, पीएचसी स्तर पर भी तैयारी रखने का निर्देश दिया। वहीं जिला अस्पताल में भी दस बेड का वार्ड तैयार करवा दिया गया है।
विज्ञापन

चीन में कोरोना वायरस से हो रहीं मौतें और देश में भी इससे पीड़ित एक मरीज मिलने के बाद शासन ने सीएमओ और सीएमएस को अलर्ट जारी कर दिया है। इसको लेकर शुक्रवार को सीएमओ डॉक्टर अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों के साथ बैठक करके संदिग्धों पर नजर रखने व जानकारी आते ही उन्हें अलग वार्ड में रखने का निर्देश दिया। सीएमओ ने कहा कि डॉक्टर स्वयं भी एहतियात बरतते हुए मॉस्क आदि का प्रयोग करें।
उन्होंने कहा कि जनपद में अब तक इसका एक भी केस सामने नहीं आया है। शासन की ओर से चीन या नेपाल से आने वाले लोगों की जांच के साथ ही निगरानी कराई जा रही है। इसके बावजूद विभाग को तैयार रहना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्ति जिन्होंने पिछले 14 दिनों के दौरान चीन की यात्रा की हो और उन्हें अचानक बुखार, खांसी अथवा सांस लेने में परेशानी हो वे तत्काल अपने निकटवर्ती राजकीय चिकित्सालय में सूचना देकर नि:शुल्क जांच एवं उपचार करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें