फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के अभियान का दिखने लगा है असर

Thu, 08 Jan 2015 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. रेहाना सिद्दीकी ने बुधवार को महिला उत्पीड़न के मामले की समीक्षा की। साथ ही ऐसे मामलों के निस्तारण में सक्रियता लाने का निर्देश दिया। महिला उत्पीड़न व घरेलू हिंसा से जुड़े मामलाें को गंभीरता से लेने की बात पुलिस अधिकारियों से कही।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में हुई समीक्षा के दौरान जिला प्राबेशन अधिकारी पंकज मिश्र व महिला थानाध्यक्ष सहित पुलिस विभाग के अन्य अफसर मौजूद रहे। अधिकारियों ने जिले में महिला उत्पीड़न व घरेलू हिंसा से सम्बंधित प्राप्त मामलों का सिलसिलेवार ब्योरा प्रस्तुत किया। साथ ही उन मामलों में हुई कार्रवाई की जानकारी भी दी। राज्य महिला आयोग की सदस्य ने कहा कि ऐसे मामलों को अधिकारी गंभीरता से लें।

 महिलाओं के प्रति ज्यादती या हिंसात्मक सूचनाओं को दर्ज कर उसके त्वरित निस्तारण पर जोर दिया। बुधवार को समीक्षा के दौरान उनके सामने महिला उत्पीड़न या घरेलू सिंह से संबंधित एक भी शिकायत नहीं आई। इस पर डॉ. रेहाना ने कहा कि एक भी शिकायत का न आना मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के अभियान की सफलता का परिचायक है। उन्होंने उम्मीद जताया कि आगे भी ऐसे मामलों की शिकायत उन तक नहीं पहुंचेगी और ऐसी घटनाओं पर धीरे-धीरे ब्रेक लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें