प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। उच्च प्राथमिक अनुदेशक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने अनुदेशकों का मानेदय सात हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपये करने की मांग की है। कंपनीबाग में रविवार को हुई बैठक में इलाहाबाद मंडल अध्यक्ष अनूप सिंह ने कहा कि महंगाई के युग में सात हजार रुपये से काम चलने वाला नहीं है। मांग की गई कि मिडिल स्कूलों में सौ बच्चों की बाध्यता समाप्त कर सभी स्कूलों में अनुदेशकों की तैनाती की जाए। जिलाध्यक्ष तेजस्वी शुक्ला ने दूसरे ब्लाकों में 35-70 किमी की दूरी पर तैनात अनुदेशकों को उनके गृह ब्लाकों में तैनात करने की मांग की है। इस मौके पर महेंद्र प्रताप कनौजिया, अंकित सिंह, शरद तिवारी, हरिओम पांडेय, विवेक सिंह, राधेश्याम शुक्ल, अजय कुमार, राजेश कुमार, पवन कुमार, अजीत शर्मा, अखंड प्रताप सिंह, रीता मौर्य, मीनाक्षी सिंह, श्वेता सिंह, प्रेम शंकर आदि मौजूद रहे।