फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौक में हुई हर्ष फायरिंग, लगे जय श्रीराम के नारे

Mon, 26 Nov 2018 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
प्रतापगढ़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो; प्रतापगढ़।
विज्ञापन

विज्ञापन
 जिले के हिंदू संगठनों ने एक बार फिर भगवान राम के प्रति अगाध प्रेम को प्रकट करने के लिए रविवार को अयोध्या कूच किया। अयोध्या में आयोजित धर्मसभा में शामिल होने के लिए जिले के हजारों लोग सुबह ही रवाना हो गए। भगवा रंग के वस्त्र पहने हाथ में फरसा और तलवार लिए रामभक्तों की टोली जय श्रीराम के जयकारे लगाते हुए रवाना हुई। इस दौरान चौक में हर्ष फायरिंग हुई।  


रविवार को अयोध्या में आयोजित धर्मसभा में प्रतिभाग करने के लिए जिले के हिंदू संगठनों ने एक बार फिर अपनी ताकत दिखाने का प्रयास किया। रविवार को भोर से ही रामभक्तों के जाने का सिलसिला प्रारंभ हो गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद, शिवसेना, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के साथ ही भाजपा विंग के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह चौक से रवाना होने वाली टीम के सदस्य खुली जीप में फरसा, तलवार का प्रदर्शन करते रहे। इस दौरान हर्ष फायरिंग भी की गई।
विज्ञापन



अयोध्या में भीड़ जुटाने को लेकर भाजपाइयों का प्रयास भी कारगर साबित हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र की अगुवाई में कार्यकर्ताओं का जत्था अयोध्या के लिए रवाना हुआ। जिलाध्यक्ष ने दावा किया है कि जिले से बीस हजार से अधिक लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। पूर्व विधायक बृजेश सौरभ ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ जय श्रीराम का नारा लगाते हुए कूच किया तो कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह, रानीगंज विधायक धीरज ओझा, सदर विधायक संगमलाल गुप्ता के साथ ही भाजपा नेता रवि प्रताप सिंह, भाजयुमो क्षेत्रीय महामंत्री वरुण प्रताप सिंह के साथ ही हजारों लोगों ने धर्मसभा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जिलाध्यक्ष ने दावा किया है कि अयोध्या में अपेक्षा से अधिक रामभक्तों का जमावड़ा हुआ, जहां राम मंदिर निर्माण के लिए संकल्प लिया।  


निजी वाहनों के साथ ही रामभक्तों ने अयोध्या पहुंचने के लिए ट्रेन का सहारा लिया। रविवार की सुबह अयोध्या की ओर जाने वाली वनएफ ट्रेन पर रामभक्तों की इतनी भीड़ थी कि तिल रखने की भी जगह नहीं थी। सुबह स्टेशन पर ट्रेन आते ही रामभक्तों का काफिला देखकर यात्री दंग रह गए। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो महिला यात्रियों ने बस से अपनी यात्रा पूरी की।  


शनिवार की शाम से ही जिले के साथ ही हाईवे पर तैनात फोर्स अयोध्या जाने वाले रामभक्तों को रोकने के लिए नहीं, बल्कि उनकी सुरक्षा के लिए तैनात रही। देल्हूपुर से कोहड़ौर बाजार तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रहकर रामभक्तों का सहयोग करती रही।  

 
सूबे में अलर्ट जारी होने से स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ फोर्स सर्तक रही। स्टेशन पर गुजरने वाले रामभक्तों पर पुलिस की कड़ी नजर रही। रात में अयोध्या के लिए गुजरने वाली ट्रेनों पर पुलिस की चौकसी रही। प्लेटफार्म के साथ ही रेलवे परिसर में पूरी रात पुलिस गश्त करती रही।
विज्ञापन

 

रविवार की सुबह चार बजे से ही रामभक्तों के वाहनों का काफिला गुजरने लगा। प्रयागराज की ओर से आने वाले वाहन कहीं रुकने के बजाए सीधे अयोध्या की ओर गुजर रहे थे। भगवाचुंगी और सदर मोड़ पर कुछ लोगों को एकत्रित देखकर जय श्रीराम का जयकारा लगाकर लोगों के उत्साह को बढ़ा रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें