फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजना है मुझे सजन के लिए

विज्ञापन
हरितालिका तीज की तैयारी में आजाद पार्क के बगल लगी दुकानों पर सुहाग के सामान खरीदती युवती। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
पति की लंबी आयु के लिए रखे जाने वाले हरितालिका तीज के व्रत को लेकर रविवार को बाजार में खासी चहल-पहल रही। एकदिन पहले महिलाएं तैयारी में जुटी रहीं। सजने-संवरने के साथ सामानों की खरीदारी की जाती रही। पार्लर में सजने और मेहंदी लगवाने के लिए भीड़ लगी थी। देर शाम तक महिलाओं ने पूजन-अर्चन की सामाग्री की खरीदारी की।
विज्ञापन

पति की लंबी आयु के लिए महिलाएं हरितालिका तीज का व्रत रहती हैं। इस व्रत में महिलाएं दिनभर पानी भी नहीं पीती हैं। शाम को भागवान शिव और मां गौरा के साथ गणेशजी का पूजन-अर्चन करती हैं। सोमवार को रखे जाने वाले व्रत के लिए रविवार को दिनभर महिलाएं तैयारी में जुटी रहीं। भगवान शिव और मां पार्वती के साथ गणेशजी की प्रतिमाओं की खरीदारी की जाती रही।
पर्व को लेकर सुबह से ही बाजारों में रौनक रही। जगह-जगह मिट्टी के दीये, श्रृंगार के सामान और मूर्तियों की दुकानें सजी थीं। सुबह नौ बजे के बाद बाजार में महिलाओं की भीड़ बढ़ने लगी। इसके चलते चौक से श्रीराम तिराहा और तहसील गेट से श्रीराम तिराहे तक जाम की स्थित बनी रही।
विज्ञापन

शहर के भंगवाचुंगी, अंबेडकर चौराहा, तेलिया चौराहा और सदर बाजार में देर शाम तक चहल-पहल बनी रही। वहीं शहर से लेकर गांव तक पार्लरों में महिलाओं की भीड़ बनी रही। महिलाएं मेहंदी लगवाने के लिए घंटों पार्लर पर बैठी रहीं।

रितालिका तीज की तैयारी में पंजाबी मार्केट में मेंहदी रचाती युवती।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें