फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिन निरस्त रहेगी हरिद्वार एक्सप्रेस

विज्ञापन
train
विज्ञापन
प्रयाग से चलने वाली हरिद्वार एक्सप्रेस सात जबकि देहरादून जाने वाली जनता एक्सप्रेस पांच दिन निरस्त रहेगी। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ सकता है। अप और डाउन ट्रेनों को निरस्त करने के पीछे रेल के अफसर उत्तराखंड में रेल लाइन मरम्मत को वजह बता रहे हैं।
विज्ञापन

प्रयाग से चलकर हरिद्वार को जाने वाली जनता एक्सप्रेस 13 से 20 अक्तूबर तो हरिद्वार से चलकर प्रयागराज को जाने वाली हरिद्वार एक्सप्रेस 15 से 22 अक्तूबर तक निरस्त रहेगी। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि इसके अतिरिक्त बनारस से देहरादून को जाने वाली जनता एक्सप्रेस 19 से 21 तो देहरादून से बनारस को जाने वाली जनता एक्सप्रेस 21 से 23 अक्तूबर तक निरस्त रहेगी।
इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ सकता है। इन ट्रेनों के निरस्त करने के पीछे अफसर सही से जवाब नहीं दे पा रहे हैं। उनका कहना हे कि उत्तराखंड में रेल लाइन मरम्मत का कार्य चल रहा है। जिसके चलते कंट्रोल से मैसेज मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें