फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: हनुमानगंज और रायबरेली ने जीते मुकाबले

विज्ञापन
पुलिस लाइन में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
शहर के पुलिस लाइन मैदान में आयोजित अंडर-14 राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में नौवें दिन शुक्रवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में हनुमानगंज ने तुलसी क्रिकेट एकेडमी कुंडा को हराया। दूसरे मैच में रायबरेली ने मुंगरा बादशाहपुर को शिकस्त दी।
विज्ञापन


तुलसी क्रिकेट एकेडमी कुंडा ने टॉस जीतकर एएस हनुमानगंज को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। एएस हनुमानगंज ने 23.5 ओवर में 134 रन बनाए। टीम की ओर से अंजनी ने 57 और शिवम ने 28 रनों का योगदान दिया। तुलसी क्रिकेट एकेडमी के श्याम सिंह ने चार विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी तुलसी क्रिकेट एकेडमी 22.5 ओवर में 76 रनों पर ऑल आउट हो गई। हनुमानगंज के शिखर ने चार और अंजनी ने दो विकेट झटके।
दूसरा मैच एनएसएस एकेडमी रायबरेली और मुंगरा बादशाहपुर के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एनएसएस एकेडमी ने 25 ओवर में सात विकेट पर 190 रन बनाए। टीम के बल्लेबाज आदर्श ने 52 व सचिन यादव ने 27 रन बनाए। मुंगरा बादशाहपुर के गेंदबाज आयुष मौर्य ने दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंगरा बादशाहपुर की टीम 25 ओवर में नौ विकेट खोकर 110 रन ही बना सकी। अंश यादव ने 19 और अंश सरोज ने 13 रनों का योगदान दिया। विरोधी टीम के अनिरुद्ध, कपिल और सचिन ने दो-दो विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें