कुंडा। हनुमान जयंती की पूर्व संध्या पर ही पूरा कुंडा भगवामय हो गया है। चारों तरफ झंडों के साथ ही लाइटिंग और साउंड आदि सज गए हैं। दोपहर बाद कस्बे में बाइक रैली निकाली गई। इस दौरान भारी संख्या में जुटे विहिप कार्यकर्ताओं के जयश्रीराम के नारे से क्षेत्र गुंजायमान रहा। शनिवार को भंडारे का आयोजन किया गया है।
विश्व हिंदू परिषद के संगठन मंत्री मनोज मिश्रा की अगुवाई में हनुमान जयंती की पूर्व संध्या पर तैयारियां की गईं। पूरे कुंडा में भगवा झंडों के साथ ही साउंड आदि लगा दिया गया। इसके साथ ही लाइट झालरों से भी सजावट की गई। कोतवाली के सामने हनुमान मंदिर पर रामचरित मानस पाठ की शुरुआत की गई। कुंडा के हर चौराहे पर चांदनी की सजावट से विवाहोत्सव जैसा नजारा रहा। दोपहर बाद रैली निकाली गई।
इसमें भारी संख्या में कार्यकर्ता बाइकों पर सवार होकर जय श्रीराम का जयघोष करते रहे। रैली हनुमत नगर कोतवाली के सामने से निकलकर भगवन तिराहा, मेन चौराहा, प्रेम नगर, कबड़ियागंज, तिलौरी मोड़, अस्पताल तिराहा, दीवानी, पोस्टआफिस तिराहा, गांधी नगर होते हुए पुन: मंदिर पहुंच गई। इस मौके पर विहिप जिलाध्यक्ष मिश्रीलाल विश्वकर्मा, जमुना मौर्या, नितिन जी, गुड्डू गुप्ता, सुभाष केशरवानी, संतोष मोदनवाल, वीरू केशरवानी, वैभव पांडेय, विवेक सिंह, राजू विश्वकर्मा, गया प्रजापति, राजेश साहू, वैभव शुक्ला, राजेश साहू, धर्मेंद्र सिंह, चंद्र प्रकाश कौशल, मनोज मोदनवाल, संतोष कुमार मोदनवाल आदि मौजूद रहे।