फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी-अधूरी छोड़ दी सड़क

Fri, 02 Feb 2018 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 क्षेत्र के भद्रकाली मंदिर से जलालपुर को जोड़ने वाली दो किमी लंबी सड़क का आधा-अधूरा निर्माण कराकर छोड़ दिया गया है। जबकि इसका भुगतान भी करा लिया गया है। दस दिन पहले बनी सड़क की गिट्टियां उखड़ रही हैं।
विज्ञापन


मानधाता विकास खंड के खजोहरी गांव में स्थित मां भद्रकाली मंदिर से जलालपुर गांव को जोड़ने वाले लिंक मार्ग का निर्माण जिला पंचायत से कराया गया। जो सड़क बनी है उसकी गिट्टियां उखड़ रही हैं। इसका लोकार्पण भी हो गया। जलालपुर के अधिवक्ता जयप्रकाश मिश्र, भद्रकाली मंदिर के महराज भोला मिश्र, श्रीकांत मिश्र, बबुरहा निवासी राजेश श्रीवास्तव, विमल पटेल, श्रीकांत मिश्र, संतोष मिश्र, दानपुर निवासी वेदप्रकाश मिश्र आदि लोगों ने जिलाधिकारी को पत्र देकर सड़क का निर्माण कार्य पूरा करवाने की मांग की है।

वहीं मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में जिला पंचायत के अभियंता अमीरचंद्र दूबे का कहना है कि सड़क की मरम्मत तीन कोट गिट्टी से होनी है। अभी एक कोट गिट्टी ही चढ़ी है। ठेकेदार को साढ़े चार लाख रुपये का भुगतान किया गया है। सड़क की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह की कोई भी शिकायत नहीं मिली है। अगर अनियमितता हुई है तो इसकी जांच कराई जाएगी। दोषी ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
पुनीत वर्मा, अपर मुख्य अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें