फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के घर-घर पुस्तकें पहुचाएंगे गुरुजी

विज्ञापन
Guruji will deliver books from door to door - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
जिले के प्राइमरी और मिडिल स्कूलों को 31 जुलाई तक बंद रखने को कहा गया है। इधर जिले में आने वाली पुस्तकें ब्लाकों के बीआरसी पर भेजने का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। स्कूलों के शिक्षकों को 31 जुलाई के पहले सभी बच्चों को पुस्तकें देने को कहा गया है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग में नामांकित बच्चों के लिए स्कूल भले ही नहीं खुल रहे हैं, मगर उन्हें पुस्तकें जल्द मुहैया करा दी जाएंगी। स्कूल पहुंचने वाली पुस्तकों का वितरण अभिभावकों को बुलाकर करने को कहा गया है। बीएसए ने यह भी कहा है कि अगर किसी बच्चे के लिए कोई स्कूल आने वाला नहीं है, तो बच्चों के घर पुस्तकें पहुंचाने की जिम्मेदारी शिक्षकों की है। शनिवार को पुलिस लाइन स्थित गोदाम से ब्लाकों के बीआरसी पर पुस्तकों के भेजने का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। बीएसए अशोक कुमार सिंह ने बताया कि 31 जुलाई तक सभी बच्चों को पुस्तकें वितरित कर दी जाएंगी।
चकमार्ग की पैमाइश करने से लेखपाल ने खड़े किए हाथ
क्षेत्र के शुकुलपुर ग्राम पंचायत में लेखपाल चंद्रपाल ने चकमार्ग की पैमाइश करने से हाथ खड़ा कर दिया है। प्रधान आशिया बेगम का आरोप है कि गांव के ही दबंगों ने चकमार्ग पर अवैध कब्जा कर रखा है, जिसे लेखपाल ने संरक्षण दे रखा है। उन्होंने बताया कि कई बार एसडीएम सदर से शिकायत करने के बाद भी अभी तक पैमाइश नहीं हुई है। प्रधान ने बताया कि पैमाइश नहीं होने से प्रवासी मजदूरों को काम नहीं मिल पा रहा है। डीएम को पत्र लिखकर अविलंब चकमार्ग की नाप कराने की मांग की है।
विज्ञापन

दहिलामऊ उत्तरी इलाका हुआ सील
दहिलामऊ उत्तरी में कोरोना संक्रमित महिला और पुरुष के मिलने डीएम ने ढाई सौ मीटर परिधि को 14 दिनों के लिए सील करने का आदेश दिया है। डीएम ने पीबी इंटर कालेज के प्रवक्ता अखिलेश पांडेय और पुष्पेंद्र सिंह को मजिस्ट्रेट के रूप में नामित किया है।
14 दिन के लिए फिर सील हुआ विवेकनगर
शहर के विवेक नगर में महिला चिकित्सक के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर पांच सौ मीटर की परिधि को सील करने का आदेश दिया है। इसके पहले 19 जून को एएनएम के पॉजिटिव मिलने पर इलाके को सील किया गया था।
डीएम ने 500 मीटर की परिधि को कंटेनमेंट जोन और 250 मीटर को बफर जोन घोषित किया है। इधर, सीएमओ आवास के हॉटस्पॉट इलाके को शनिवार की शाम खोल दिया गया है।
शहर के विवेकनगर में हॉटस्पॉट इलाका खुलने के पहले ही 14 दिन के लिए फिर सील हो गया है। 19 जून को एएनएम के संक्रमित मिलने पर इलाका सील किया था। डीएम डा. रुपेश कुमार ने ढाई सौ मीटर परिधि को बफर जोन और पांच सौ मीटर को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। डीएम ने एसपी से सख्ती से पालन कराने को कहा है। बैरियर पर 24 घंटे पुलिस कर्मचारियों की तैनाती और घूमने वालों पर मुकदमा दर्ज कराने को कहा है। इधर, सीएमओ आवास के हॉटस्पॉट इलाके को शनिवार की शाम खोल दिया गया है। रविवार से विकास भवन मार्ग आम लोगों के लिए खुल जाएगा।
अनूप की शहादत को प्रमोद ने किया नमन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने कानपुर के बिकरू गांव में शहीद हुए मानधाता इलाके के बेलखरी गांव निवासी दरोगा अनूप सिंह की शहादत को नमन किया है। उन्होंने कहा है कि बेल्हा का इतिहास बलिदानों से भरा हुआ है। मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल के हवाले से जारी विज्ञप्ति में कहा है कि सीओ समेत पुलिस कर्मियों की निर्मम हत्या बुजदिली और कायराना हरकत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें