फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: जीआरपी ने जेवरात से भरा बैग यात्री को लौटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मां बेल्हादेवी प्रतापगढ़ जंक्शन पर अपनी सेवा दे रही रेलवे पुलिस ने ईमानदारी की मिसाल पेश की। बृहस्पतिवार को जेवरात और रुपये से भरे बैग को यात्री को लौटा दिया।
विज्ञापन

सुल्तानपुर जनपद के लम्हुआ थाना के मकसूदन निवासी श्याम नारायण तिवारी पत्नी पिंकी तिवारी के साथ दिल्ली में रहते हैं। बुधवार को पद्मावत एक्सप्रेस से पिंकी अपने मायके दिलीपपुर थाना के नजियापुर के लिए निकली थीं। बृहस्पतिवार सुबह ट्रेन जंक्शन पर पहुंची तो पिंकी अपना बैग ट्रेन में छोड़कर प्लेटफॉर्म से बाहर निकल गई।
जीआरपी एसओ सुमित कुमार टीम के साथ भ्रमण कर रहे थे। उनका ध्यान बैग पर पड़ा। वह बैग लेकर थाने चले गए। इस दौरान माइक से एनाउंसमेंट करने पर पिंकी थाने पर पहुंची। उन्हें जीआरपी ने बैग सौंप दिया। पिंकी ने बताया कि बैग में पांच हजार रुपये और करीब 50 हजार के जेवरात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें