फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस : 133 शिकायतें आईं, सिर्फ आठ निपटीं

विज्ञापन
सदर तहसील में आयोजित समाधान दिवस पर ​शिकायतें सुनते डीएम अ​भिषेक पांडेय। सूचना विभाग
विज्ञापन
डीएम अभिषेक पांडेय की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम ने शिकायतों की सुनवाई कर मातहतों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

समाधान दिवस में 133 फरियादियों की शिकायतें दर्ज की गईं। राजस्व विभाग की 62 शिकायतों में से आठ का डीएम ने निस्तारण किया। पुलिस विभाग की 37, विकास विभाग की 33 व बिजली विभाग की एक शिकायत प्राप्त हुई।
डीएम ने कहा कि हर शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उसका निर्धारित समय-सीमा के भीतर पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से निस्तारण किया जाए। अधिकारी यह भी सुनिश्चित करें कि फरियादियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। निस्तारण में लापरवाही, उदासीनता व शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों पर विशेष जोर देते हुए डीएम ने निर्देश दिया कि ऐसे मामलों में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर तत्काल मौके पर भेजी जाए। इस मौके पर एसडीएम सदर अनुष्का शर्मा, सीओ सिटी आशुतोष मिश्रा, सीओ सदर मनोज रघुवंशी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सात शिकायतों का निस्तारण

तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम वाचस्पति सिंह ने 100 फरियादियों की शिकायतों को सुना। मौके पर सात का निस्तारण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें