फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अड़चन हुई खत्म, अब बढ़ेगा शहर का दायरा

Sat, 05 Nov 2016 11:29 PM IST
प्रतापगढ़
विज्ञापन
pratapgarh
विज्ञापन
लगातार बढ़ रही आबादी के बीच जमीन और मकान की कमी से जूझ रहे शहरियों को जल्द ही बड़ी राहत मिलने वाली है। शहर का दायरा बढ़ाने के लिए नगर पालिका बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। इससे शहर की सीमा से लगे 11 गांव जल्द नगर पालिका में शामिल हो जाएंगे। शहर से सटे दर्जनभर से अधिक गांवों को सुविधाएं जरूर नगर जैसी मिल रही थीं, लेकिन सीमा विस्तार का मामला लंबे समय से लटका था। शनिवार को नगर पालिका बोर्ड की बैठक में कुछ सभासदों के ना-नुकुर के बीच सीमा विस्तार पर मुहर लग गई। इसमें 11 गांवों को शहर में शामिल करने के प्रस्ताव को अभिमत से पास कर दिया।  
विज्ञापन

बतादें कि नगर पालिका परिषद का सीमा विस्तार लगभग तीस साल पहले हुआ था। जिसमे रेलवे लाइन के पूर्वी क्षेत्र को शामिल किया गया था। महुली, पठखौली, अचलपुर को नगर क्षेत्र में शामिल कर लिया गया, लेकिन भंगवाचुंगी से सटे करनपुर, पूरे पितई, सगरा, भुलियापुर, दहिलामऊ को शहरी क्षेत्र में शामिल नहीं किया गया। वर्ष 1995 में शासन के आदेश पर परिसीमन कराया गया। जिससे नगर पालिका के वार्डो की संख्या 18 से बढ़कर 25 पहुंच गई थी। पूर्वी सहोदरपुर, भैरोपुर, दहिलामऊ, चिलबिला, अस्पताल वार्ड सात नए वार्डों का गठन हुआ था। जबकि इन क्षेत्रों से लगी बस्तियां भी शहर की सुविधाओं का लाभ ले रही थीं। मौजूदा समय में शहर की आबादी दोगुनी 76750 पहुंच गई है। इसके बाद भी सीमा विस्तार लटका रहा।
 शासन बार-बार बोर्ड की बैठक में पुराने प्रस्ताव पर अभिमत कराकर भेजने का दबाव बना रहा था। काफी टालमटोल के बाद शनिवार को नगर पालिका बोर्ड की बैठक चेयरमैन हरि प्रताप सिंह की अध्यक्षता व ईओ अवधेश यादव के संचालन में सीमा विस्तार के प्रस्ताव पर अधिकांश सभासदों ने अपनी मुहर लगा दी। बोर्ड की बैठक में सभासद श्रीनाथ यादव और कासिम बाबा ही विस्तार में शामिल गांवों की दशा को लेकर तकरार करते रहे।हालांकि इसका कोई प्रभाव नही पड़ा और बोर्ड ने नगर से सटे 11 गांवों को शामिल करने का प्रस्ताव मंजूर कर लिया। इस मौके पर पठखौली में राजकीय बालिका इंटर कालेज, सभासद श्यामबाबू ने चिलबिला बाईपास पर विद्युत पोलों पर प्रकाश की व्यवस्था करने की मांग की। सदर बाजार के सभासद इश्तियाक ने सभी सभासदों को सीयूजी सिम देने की बात कही। सभासद आशा किरण ने मानक के विपरीत कार्य की जांच कराकर भुगतान रोकने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें