फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7.79 करोड़ रुपये से मालामाल होंगे जिले के प्रधान

Thu, 18 Oct 2018 12:17 AM IST
pratapgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़।  जिले के 1255 ग्राम प्रधानों के लिए खुशखबरी है। दशहरा के पहले उनके खाते में 7.79 करोड़ रुपये का बजट पहुंचने वाला है। जिले के  आला अफसरों की मंजूरी मिल गई है, सभी प्रधानों का हिस्सा भी बांट दिया गया है। दशहरा के बाद वह रुपये निकालकर विकास कार्य में कराएंगे।  
विज्ञापन


राज वित्त आयोग से दूसरी किश्त का इंतजार करने वाले प्रधानों के लिए खुशखबरी है। जिले की 1255 ग्राम प्रधानों के खाते में 7.79 करोड़ रुपये दशहरा के पहले पहुंचने वाले हैं। ग्राम पंचायतों में यह धनराशि पहुंचने से विकास कार्यों में जहां तेजी आएगी, वहीं रुपये को कहां खर्च किया जा रहा है, इसका विवरण भी देना होगा। डीपीआरओ ने ग्राम पंचायतों को धनराशि भेजने के पहले पत्र जारी कर विकार्य कार्य की फोटो के साथ अपलोड करने को कहा है। आनलाइन फीडिंग में उन्हीं कार्यों को प्रस्तुत करना है, जो पूर्ण नहीं कराए गए हैं। डीपीआरओ उमाकांत पांडेय ने बताया कि विकास कार्यों के लिए आने वाली धनराशि का दुरुपयोग करने वाले प्रधानों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें