फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: प्रधानों के विरोध के कारण बदली ग्राम पंचायतों के भुगतान की प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम प्रधानों के विरोध के बाद ई-ग्राम स्वराज पोर्टल को अनलॉक करने के लिए प्रधान और सचिव को भी अधिकृत किया गया है। इसके पहले शासन ने पंचायत सहायकों के फेस आईडी से ही अनलॉक करने के लिए पत्र जारी किया था। इस आदेश के खिलाफ प्रधान संगठनों में नाराजगी बढ़ी और धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन



ग्राम पंचायतों में होने वाले विकास कार्य और भुगतान को ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर अपलोड किया जाता है। ग्राम पंचायत में अगर कोई विकास कार्य हो रहा है, तो उस स्थल की पहले की फोटो और विकास कार्य प्रारंभ होने की फोटो और प्रतिदिन के प्रगति की फोटो ऑनलाइन करना होता है। ग्राम पंचायत से जो भी भुगतान किया जाता है, वह ऑनलाइन ही होता है। शासन ने पंचायत सहायकों को जवाबदेह बनाने के लिए कुछ दिन पहले एक आदेश जारी किया कि ई-ग्राम स्वराज पोर्टल अब पंचायत सहायक के फेसआईडी से ही खुलेगा। इससे प्रधानों की मुश्किलें बढ़ गई, दरअसल में गांव के ही व्यक्ति का चयन पंचायत सहायक पद पर किया गया है। इससे प्रधानों को लगा कि अब ग्राम पंचायत की सारी गतिविधियों का खुलासा हो जाएगा। प्रधानों ने विरोध में आवाज उठाना प्रारंभ कर दिया। मामला शासन तक पहुंचने पर आदेश को संशोधित करते हुए कहा है कि अब प्रधान और सचिव के फेस आईडी से भी पोर्टल खुलेगा और वह ऑनलाइन भुगतान कर सकेंगे।

जिले में 79 ग्राम पंचायतें ऐसी हैं, जहां अभी पंचायत सहायकों की तैनाती ही नहीं हुई है। ऐसेे में उन ग्राम पंचायतों में विकास कार्य प्रभावित होता। इसलिए शासन ने अब प्रधान और सचिव को भी पोर्टल अनलॉक करने के लिए अधिकृत कर दिया है।
विज्ञापन

आलोक कुमार सक्सेना, डीपीआरओ

ई- ग्राम स्वराज पोर्टल क्या है
ई -ग्राम स्वराज पोर्टल ग्राम पंचायतों के ऑनलाइन रिकॉर्ड को बनाए रखने के लिए एक वेब-आधारित पोर्टल है। जो पंचायती राज संस्थानों के लिए विकेंद्रीकृत योजना, प्रगति और कार्य-आधारित लेखांकन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित करता है। ई-ग्राम स्वराज पोर्टल ग्राम पंचायत विकास योजना के तहत योजना बनाने से लेकर क्रियान्वयन तक सभी गांवों में पंचायतों और उनके कार्यों के रिकॉर्ड उपलब्ध कराने में सहायक होता है।


ई-ग्राम स्वराज पोर्टल से लाभ



-ई-ग्राम स्वराज पोर्टल विकास परियोजनाओं की विकेंद्रीकृत योजना की सुविधा प्रदान करता है।
-ग्राम स्वराज पोर्टल पर विभिन्न परियोजनाओं के लिए कार्य की स्थिति के साथ धन आवंटन सहित ग्राम पंचायतों द्वारा चल रही विकास गतिविधियों से संबंधित जानकारी की जांच की जा सकती है।
विज्ञापन


- ई-ग्राम पंचायत डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से सभी विवरण, पंचायत की जानकारी, पंचायत विकास योजना को कोई भी देख सकता है।
-ई ग्राम स्वराज पर पंचायत सचिव और पंच के बारे में विवरण ऑनलाइन भी प्राप्त किया जा सकता है।

-ई- ग्राम स्वराज पोर्टल पर अभिलेखों के रख-रखाव के कार्य आसान हो गया है। ई-ग्राम स्वराज पोर्टल के माध्यम से सभी कार्यों की निगरानी की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें