फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: जिला जज ने नए आपराधिक कानूनों में हुए बदलाव पर दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में तीन आपराधिक कानूनों पर जनपद न्यायालय सभागार में मंगलवार को संगोष्ठी हुई। अध्यक्षता जिला जज एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अब्दुल शाहिद ने की। उन्होंने भारतीय न्याय सहिता-2023 के बारे में जानकारी देते हुए नए कानूनों में हुए महत्वपूर्ण बदलाव के बारे में बताया। कहा कि नए आपराधिक कानून एक जुलाई से प्रभाव में आ जाएंगे। इस अवसर पर एडीजे बाबूराम एवं अपर सिविल जज जूडि यशार्थ विक्रम ने भी अपने विचार व्यक्त किए। संचालन प्रभारी सचिव एवं सिविल जज सीनियर डिवीजन देवेंद्र कुमार ने किया। इस मौके पर एडीजे एफटीसी प्रथम सुनीता सिंह नागौर, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अर्चना तिवारी व अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन मीनाक्षी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें