फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: गल्ला व्यापारी की पिटाई कर छीने 50 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी रंजिश को लेकर हमलावरों ने गल्ला व्यापारी को लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। लोगों को आते देख हमलावर व्यापारी से 50 हजार रुपये छीनकर भाग निकले। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कधंई थाना क्षेत्र के पूरे पांडेय के कृष्णा गुप्ता (26) गल्ला व्यापारी है। आरोप है कि शनिवार को उनकी बाइक और नरसिंहपुर गांव के आबिद के ई-रिक्शे में टक्कर हो गई। इस बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। आबिद अली के साथी गल्ला व्यापारी की बाइक घर उठा ले गए। लोगों के हस्तक्षेप के बाद बाइक वापस कर दिया गया। सोमवार की सुबह करीब दस बजे कृष्णा गुप्ता बाइक से नरसिंहपुर स्थित गल्ला गोदाम जा रहे थे। पट्टी मार्ग पर दो बाइक सवार चार और कार सवार चार लोगों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया। लाठी, डंडे से पीटकर घायल कर दिया। जेब में रखा 50 हजार रुपया भी हमलावर निकाल लिए। लोगों को आते देख हमलावर भाग निकले। पुलिस ने घायल को सीएचसी बेलखरनाथ धाम भेजा। पीड़ित पुलिस को तहरीर दी है।
असलहा लहराकर दहशत फैलाने का प्रयास
गल्ला व्यापारी की पिटाई के दौरान हमलावरों अवैध असलहा लहराते हुए लोगों को धमकाने का प्रयास किया। लोगों को आगे आते देख हमलावरों ने अवैध असलहे से फायरिंग करने की धमकी देते हुए भाग निकले। थाना प्रभारी अवन कुमार दीक्षित ने बताया कि दुर्घटना को लेकर दोनों के बीच मारपीट हुई थी। असलहा लहराने और रुपयों की लूट की घटना गलत है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें