फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून वापस ले मोदी सरकार : प्रमोद

विज्ञापन
लालगंज में आयोजित प्रेसवार्ता में बोलते पूर्व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
नागरिकता संशोधन कानून वापस ले मोदी सरकार : प्रमोद
विज्ञापन

हिंसा में छह मौतें होने पर जताई चिंता, युवाओं का सम्मान करने का किया आह्वान
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी और विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ने मोदी सरकार से नागरिकता संशोधन कानून वापस लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस कानून के विरोध में युवा वर्ग सामने आ गया है। इसलिए असंतुष्ट लोगों से संवाद स्थापित करके देश-प्रदेश में लगी आग को बुझाना चाहिए।
विज्ञापन

सूबे में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में विभिन्न जनपदों में आगजनी और हिंसा के दौरान होने वाली छह मौतों पर चिंता जताते हुए इस कानून को वापस लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने संविधान की रक्षा के लिए गांधीवादी तरीके से आंदोलन कर रहे युवाओं के साहसिक निर्णय के समर्थन पर धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होंने कहा कि धर्म, जाति और मजहब की दीवार टूट गई है। युवाओं के आंदोलन को जितना दबाया जा रहा है, उतना उभर रहा है। उन्होंने इसे खत्म करने के लिए सीएए को समाप्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें