फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चप्पे-चप्पे पर राज्यपाल की होती रही निगहबानी

Fri, 08 Apr 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
ट्रैफिक रोका, नहीं खुलने दी रूट वालीं दुकानें
विज्ञापन
प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक की सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी निगहबानी करते रहे। कार्यक्रम स्थल वाले रूट की दुकानें बंद कराने व ट्रैफिक रोकने से लोगों को खासी समस्या का सामना करना पड़ा। पैदल सड़क पर दिखने वालों को भी पुलिसकर्मी दौड़ाते नजर आए।
विज्ञापन


राज्यपाल की सुरक्षा के लिए बुधवार से ही जिला प्रशासन भाग दौड़ करता रहा। गुरुवार सुबह से ही कार्यक्रम स्थल से लेकर पुलिस लाइन तक हर ओर खाकी ही खाकी दिखाई पड़ रही थी। ट्रेजरी चौराहा, पुलिस लाइन तिराहा, पल्टन बाजार, भंगवा चुंगी, पुराना माल गोदाम रोड, निर्मल तिराहा पर पुलिस ने बैरीकेडिंग कर रखी थी। हर ऐसे स्थल पर एसओ भारी मात्रा में पुलिस के साथ लगाए गए थे। पुलिस लाइन से लेकर हादीहाल तक का पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील नजर आया। जिला प्रशासन ने इस रूट की सभी दुकानों को बंद करने का आदेश बुधवार को ही दे रखा था। राज्यपाल का हेलीकाप्टर उतरने के पूर्व ही ट्रैफिक रोक दिया गया।

बाइक तो दूर पैदल सड़क पर दिखने वाले को भी पुलिसकर्मी दौड़ाते दिखे। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद यातायात व्यवस्था भंगवाचुंगी से खोली गई, लेकिन कार्यक्रम स्थल की ओर बंद ही रहा। राज्यपाल के जाने के दौरान भी करीब आधे घंटे तक पब्लिक को पसीना बहाना पड़ा। रोकने के बाद भी न मानने वाले लोगों को पुलिस के डंडे खाने पड़े। कार्यक्रम स्थल के करीब मकानों से दूरबीन लेकर पुलिसकर्मी नजर रखे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें