फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सिर्फ कनेक्शन ही मिला, अब पानी मिलने की आस

विज्ञापन
रामपुर संग्रामगढ़ ब्लाक के पूरे रामचंद्र गांव में अधूरी पड़ी पानी की टंकी। संवाद
विज्ञापन
जिले के गांवों में हर घर नल योजना के माध्यम से पानी सप्लाई का दावा जल निगम कर रहा है। लेकिन, कहीं पानी की टंकी तो कहीं उसका बेस बना के छोड़ दिया गया। लोगों ने कहा कि सिर्फ कनेक्शन ही दिया गया, अब भी पानी मिलने की आस है। जबकि जल निगम का दावा है कि 80 फीसदी जगहों पर पानी की सप्लाई की जा रही है।
विज्ञापन

जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल योजना के तहत नल कनेक्शन की सुविधा प्रदान करने का आदेश जारी किया गया। दावा किया जा रहा कि अधिकांश जगहों पर पानी पहुंच भी रहा है। लेकिन, गांवों में मामला इससे इतर है। लोगों को सिर्फ कनेक्शन ही मिल सका है। उन्हें पानी मिलने का इंतजार अब भी है।
विकासखंड रामपुर संग्रामगढ़ के पूरे रामचंद्र गांव में पानी टंकी का निर्माण अधर में लटका है। बेस बनाकर काम बंद कर दिया गया। वहीं, पाइप लाइन बिछाने के बाद से काम ठप है। पानी टंकी का निर्माण करीब सवा दो करोड़ की लागत से हो रहा है। 2024 तक पानी सप्लाई करने का आदेश था। लेकिन अब तक पानी सप्लाई नहीं हुई।
विज्ञापन

विकासखंड लक्ष्मणपुर के सराय आनादेव में पाइप लाइन बिछा दी गई, लेकिन तीन साल से आपूर्ति नहीं हो सकी। जिले के अधिकांश गांवों की यही स्थिति है। जहां पर जल निगम पानी नहीं पहुंचा सका है।

रामपुर संग्रामगढ़ ब्लाक के पूरे रामचंद्र गांव में अधूरी पड़ी पानी की टंकी। संवाद

रामपुर संग्रामगढ़ ब्लाक के पूरे रामचंद्र गांव में अधूरी पड़ी पानी की टंकी। संवाद

रामपुर संग्रामगढ़ ब्लाक के पूरे रामचंद्र गांव में अधूरी पड़ी पानी की टंकी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें