फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर के पहलवान ने मारी बाजी

Sat, 12 Sep 2015 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडा। अंतर्जनपदीय कुश्ती प्रतियोगिता में गोरखपुर के पहलवान ने बनारस के पहलवान को चित कर खिताब अपने नाम किया। पहलवान स्व.समरबहादुर सिंह की स्मृति में आयोजित प्रतियोगिता में तमाम पहलवानों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

बाबागंज विकास क्षेत्र के नया पुरवा हीरागंज में हंस ज्ञान अखाड़ा में प्रतियोगिता में गोरखपुर के पहलवान संतोष ने रोमांचक मुकाबले में बनारस के पहलवान को हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा कर लिया।

प्रतियोगिता में कौशाम्बी, रायबरेली, जौनपुर, फतेहपुर, इलाहाबाद गोरखपुर वाराणसी के पहलवानों ने भाग लिया। वाराणसी के पहलवान काशी और संतोष गोरखपुर के बीच मुकाबला हुआ। अंत में करीब 15 मिनट के बाद संतोष ने काशी को पटखनी दे दी। विजेता पहलवान को मुख्य अथिति जिला पंचायत सदस्य और भाजपा नेता अभय प्रताप सिंह पप्पन ने पुरस्कार दिया। उन्होंने कहा कि कुश्ती देश का प्राचीन खेल है। ऐसे आयोजनों को प्रोत्साहन देने की जरूरत है। आयोजक पवन सिंह अंजनी, पूर्व प्रधान गुड्डू भाई, पंकज सिंह, बेबी सिंह, वीरेंद्र प्रताप सिंह, त्रियुगी नारायण मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें