फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोड़े गांव के पास बदमाशों ने सर्राफ को लूटा

Sun, 22 Mar 2015 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस व्यवस्था के लिए चैलेंज बन चुके बदमाशों ने रविवार की रात नगर कोतवाली स्थित गोड़े गांव के पास सनसनीखेज लूट की वारदाद को अंजाम दिया। बाइकसवार तमंचा धारी लुटेरे एक सर्राफ की बाइक और आभूषण लूट कर फरार हो गए। हैरत की बात ये है कि खबर मिलने के बाद भी उसकी मदद को पुलिस नहीं पहुंची। 
विज्ञापन


कोहंड़ौर थाना क्षेत्र के औरंगाबाद में रहने वाला एक सर्राफ रविवार की शाम बाइक से शहर आया था। यहां जेवरात खरीद कर वे रात करीब 9.30 बजे वापस घर जा रहा था। रास्ते में गोड़े गांव के पास पहुंचते ही उसे ओवरटेक कर बदमाशों ने रोक लिया। रुकते  ही बगैर देर किए बदमाश उसकी कनपटी पर तमंचा सटा दिए। जिससे वह कांप उठा। दहशतजदा सर्राफ के पास मौजूद करीब एक लाख रुपए के कीमत के जेवरात व नगदी के साथ बाइक को भी बदमाशों ने लूट लिया।

 हवा में तमंचा लहराते हुए बदमाश भागने लगे तो वह गुहार लगाने लगा। रात के सन्नाटे में वह चिल्लाता रहा मगर उसकी मदद को कोई नहीं पहुंचा। किसी तरह वे पुलिस को सूचना दिया। बताते हैं कि खबर होने के बाद भी पुलिस उसके पास तक नहीं पहुंच सकी। हालांकि नगर कोतवाल बलिराम मिश्र कहते हैं कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें