खो-खो, रंगोली व वॉलीबाल में छात्राओं ने मारी बाजी
अमर उजाला के अभियान अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल के तहत आयोजित हुई खेलकूद प्रतियोगिता
अमर उजाला के अभियान अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल के तहत लालगंज के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में विज्ञान प्रदर्शनी व खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में छात्राओं ने खेल के विभिन्न प्रारूपों में दमखम दियाया। वहीं विज्ञान प्रदर्शनी में बेहतरीन मॉडल प्रस्तुत किए।
विद्यालय परिसर में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी एवं खेलकूद प्रतियोगिता विभिन्न वर्गों द्वारा बेहतरीन मॉडल प्रस्तुत किया गया। तरुण वर्ग में 11वीं की छात्रा आकृति सिंह, आन्या सिंह, व शांभवी मिश्रा के मॉडल को प्रथम स्थान हासिल हुआ। वहीं किशोर वर्ग में कार्तिकेय त्रिपाठी, प्रणव पांडेय, अंश जायसवाल के द्वारा लगाए गए मॉडल को पहला स्थान मिला। जबकि बाल वर्ग में अभि, अभिषेक, शांतनु के मॉडल प्रथम रहा। वहीं खो-खो, कबड्डी, वॉलीबाल, रंगोली आदि में अनामिका सिंह, स्वाती तिवारी, प्राची शुक्ला, तनु मिश्रा, शिखा पांडेय, काम्या मौर्या, दिव्या सिंह, रश्मि वर्मा, पूनम यादव, विभा तिवारी, प्रीति सिंह, रीता सरोज आदि ने बेहतरीन प्रदर्शन अपनी अपनी टीमों में जीत दर्ज कराई। प्रबंधक प्रो. शिवाकांत ओझा व प्रधानाचार्य रामअवधेश मिश्र ने छात्र-छात्रओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रबंधक पूर्व मंत्री प्रो. ओझा ने अमर उजाला के अपराजिता अभियान की सराहना की। इस मौके पर जितेंद्र बहादुर सिंह, आचार्य उमेशपाल तिवारी, केशवराम ओझा, सतीश मिश्रा, हर्ष कुमार, प्रभाकरनाथ शुक्ल, बसंत कुमार, शिवदीप शुक्ल आदि मौजूद रहे।