फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: छात्राओंं को अब स्कूल-कॉलेजों में भी मिलेंगे सेनेटरी नैपकिन

Fri, 25 Aug 2023 09:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला स्वयं सहायता समूह ने की पहल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। सरकारी स्कूल-कॉलेजों के साथ अब निजी स्कूल-कॉलेजों में पढ़ने वाली छात्राओं को कॉलेज में ही सस्ते दर पर सेनेटरी नैपकिन मुहैया कराए जाएंगे। यह पहल स्वयं सहायता समूह की महिलाओँ ने की है।


जिले के हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों में पढ़ने वाली दस से 18 वर्ष की बालिकाओं को संक्रमण से बचाने के लिए राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत महिला स्वयं सहायता समूह से निर्मित सेनेटरी नैपकिन सस्ते दर पर मुहैया कराया जाएगा। गांव की बालिकाओं में जागरूकता का अभाव होने पर वे संक्रमण की शिकार हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वत: रोजगार उपायुक्त डॉ.एनएन मिश्र ने बताया, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की यह अच्छी पहल है। इससे बालिकाएं साफ-सफाई के प्रति जागरूक होंगी। अधिकतर बालिकाओं में नैपकिन खरीदने को लेकर संकोच रहता है और वे मेडिकल स्टोर में जाकर लेने से परहेज करती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें