फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सीएम तक पहुंचा मेडिकल कॉलेज में बवाल का मामला

Fri, 25 Aug 2023 09:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद ने प्राचार्य को मुक्त करने की उठाई मांग, सचिव ने नियमानुसार कार्रवाई के लिए भेजा पत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। डॉ. सोनेलाल पटेल मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य की प्रशासनिक अक्षमता के कारण हो रहे बवाल का मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंच गया है। सीएम के सचिव ने प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा को प्रकरण में नियमानुसार कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन

सांसद ने मुख्यमंत्री को दिए पत्र में बताया है कि मेडिकल कॉलेज में कोई नियमित प्राचार्य नहीं है। सुलतानपुर के प्राचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उनकी प्रशासनिक अक्षमता के कारण आए दिन मरीजों, अधिवक्ताओं से मारपीट की घटनाएं होती रहती है। जनता के हित को देखते हुए प्राचार्य को प्रभार से मुक्त किए जाने का अनुरोध भी है। सांसद के पत्र पर सीएम के सचिव अमित सिंह ने प्रमुख सचिव स्वास्थ्य शिक्षा को पत्र भेजकर नियमानुसार कार्रवाई की अपेक्षा की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें