फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: स्कूल जा रही छात्रा अगवा, पुलिस के पीछा करने पर छोड़कर भागे बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
बेखौफ बाइक सवार मनचलों ने बृहस्पतिवार सुबह स्कूल जा रही एक छात्रा को अगवा कर लिया। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस की घेराबंदी व पीछा करने पर बदमाश उसे छोड़कर भाग निकले। पुलिस एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर रानीगंज नगर पंचायत की सीमा पर बृहस्पतिवार सुबह स्कूल जा रही छात्रा को दिनदहाड़े दो बाइक सवार चार युवक जबरन बाइक पर बैठाकर भाग निकले। युवकों की हरकत देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवार युवकों का पीछा कर लिया। पुलिस को पीछा करते देख आरोपी रास्ते में छात्रा को उतारकर भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस छात्रा को लेकर थाने आ गई। उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया। युवक ने वारदात में अपने चार साथियों के शामिल होने की बात स्वीकार की है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। छात्रा के परिजन भी सूचना मिलने पर थाने पहुंचे। घटना के बाद छात्रा अपनी मां के साथ घर चली गई। इस मामले में पुलिस ने चुप्पी साध रखी है। सीओ विनय प्रभाकर साहनी ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। पता कराने के बाद ही कुछ बता सकेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें