युवक के शव के पास से बरामद तमंचा।
- फोटो : संवाद।
घटना स्थल से कुछ दूरी पर मिला युवक का शव
युवती को गोली मारने के बाद युवक ने करीब तीन सौ मीटर दूर जाकर खुद को भी गोली मार ली। गोली उसकी पेट में लगी। मौके पर उसकी मौत हो गई। शव के पास तमंचा भी पड़ा था। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर गांव में खलबली मची हुई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
ज्योति वर्मा। फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
एसपी मौके पर पहुंचे
घटना की सूचना मिलने पर कई थानों की फोर्स के साथ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी। एसपी ने बताया कि युवक और युवती का लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक युवती के ननिहाल का रहने वाला था। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
उदयराज वर्मा। फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
युवती के ननिहाल का रहने वाला था युवक
लड़की का ननिहाल पड़ोस के गांव में था। वहीं के युवक उदयराज से युवती का करीब सात साल से प्रेम संबंध चल रहा था। परिजनों केअनुसार दोनों कक्षा 8 तक साथ-साथ पढ़ते थे। लड़का शादी करने का इच्छुक था, लेकिन लड़की के परिवार के लोग इसके लिए तैयार नहीं थे। लड़की की शादी अन्यत्र दूसरे युवक से कर दी गई। इसके बाद युवक ने यह खौफनाक कदम उठाया। युवती की हत्या करने के बाद अपनी भी जीवनलीला समाप्त कर ली।