फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: दिनदहाड़े चाकू से गोदकर युवती की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली के जोगापुर स्थित कांशीराम कॉलाेनी में मंगलवार दोपहर बाद ज्योति देवी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना के बाद पड़ोसी भी परिवार की मदद के लिए आगे नहीं आए। एक घंटे बाद पहुंची पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी रही।
विज्ञापन

मूलत: चित्रकूट के मौरी निवासी नंदीलाल करीब चार दशक पहले पूरे पितई में आकर किराये के मकान में रहने लगे। वह जूता बनाने व पाॅलिश का काम कर परिवार का गुजर बसर करते रहे। बसपा सरकार में उन्हें जोगापुर में ब्लॉक 49 के 584 कमरा आवंटित हुआ था। जहां वह अपनी बेटी पुष्पा व ज्योति के साथ रहते थे। दोनों बेटियों की वह शादी हों चुकी है। बुधवार करीब पौने चार बजे ज्योति व पुष्पा अपने कमरे में थीं। तभी मेरठ का रहने वाला आरोपी कादिर हाथ में चाकू लेकर पहुंचा। उसने दरवाजे के पास खड़ी ज्योति के पेट व सीने पर ताबड़तोड़ कई प्रहार किए। चीख सुनकर पुष्पा दौड़ी तो उसे भी मारने के लिए दौड़ाया। वह जान बचाने के लिए अपने मासूम बच्चे के साथ दूसरे कमरे में घुस गई। ज्योति को कमरे से बाहर घसीटकर आरोपी तब तक चाकू से वार करता रहा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी सीढि़यों से नीचे उतरकर भाग निकला। इस बीच पुष्पा कॉलोनी में रहने वालों से मदद मांगती रही, लेकिन कोई आगे नहीं आया। इसके चलते उसे अस्पताल नहीं ले जाया जा सका। एक घंटे बाद पुलिस ने अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। कुछ ही देर में चौकी प्रभारी अंकित श्रीवास्तव, नगर कोतवाल आनंदपाल, सीओ सिटी शिवनारायण साहू के साथ ही स्वाट टीम मौके पर पहुंची। काॅलोनी व आसपास लगे सीसीटीवी से उसकी खोजबीन शुरू की। वह पीछे से भागते हुए कुसमी क्राॅसिंग तक देखा गया। सूचना मिलने पर मृतका के पिता भी आ गए। उसका पति जोगेंद्र दिल्ली में रहकर ऑटो चलाता है। मौके पर पहुंची फील्ड यूनिट छानबीन कर साक्ष्य संकलित करती रही। मृतका का मोबाइल कब्जे में ले लिया। सीओ सिटी शिवनारायण साहू ने बताया कि दोनों पहले से परिचित थे। उनके बीच बातचीत भी होती रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश में तीन टीमें लगा दी गई हैं।
पीआरवी ने हल्के में लिया, प्रार्थना पत्र कोतवाली में देने का दिया सुझाव
मृतका ज्योति का एक घंटे पहले आरोपी कादिर से माडर्न साइंस इंटर कॉलेज के गेट के पास विवाद हुआ था। बहन पुष्पा के अनुसार करीब एक बजे ज्योति सामान लेने के लिए कॉलोनी से बाहर की ओर जा रही थी। कॉलेज के करीब मिले आरोपी कादिर ने उसे रोक लिया। बातचीत के दौरान विवाद बढ़ा तो आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी। पुलिस व बहन को सूचना देते हुए घर लौट गई। कुछ देर बाद पीआरवी के पुलिसकर्मी पहुंचे। ज्योति से पूछताछ के बाद आरोपी को इधर-उधर खोजबीन कर पुलिसकर्मी यह कहते हुए लौटे कि कोतवाली जाकर प्रार्थना पत्र दे दो। न तो चौकी की पुलिस को अवगत कराया और न ही कोतवाली पुलिस को। पुलिस के जाने के दो घंटे बाद ही आरोपी ने ज्योति की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। कमरे से लेकर गेट के बाहर तक खून ही खून फैला था। आरोपी प्रयागराज में रहकर तंदूरी रोटी बनाता है।
विज्ञापन

मौसेरे भाई के साथ नीचे खेल रहा था मासूम बेटा
मृतका ज्योति का तीन साल का बेटा कार्तिक है। घटना के समय वह अपनी मौसी पुष्पा के बेटे प्रिंस के साथ कमरे के नीचे खेल रहा था। लोगों का कहना था कार्तिक सामने आता तो वह उसकी भी जान ले सकता था।
पति से दूरी बनने के बाद कादिर से बढ़ गई थी नजदीकी
मृतका ज्योति की बहन पुष्पा का कहना है कि बेटे कार्तिक के जन्म के कुछ दिनों बाद से ही पति जोगेंद्र से अनबन हो गई। पति से दूरी के बाद उसकी बातचीत कादिर से बढ़ गई थी। उनके बीच नजदीकियों की चर्चाएं मोहल्ले के लोग भी करते थे। वह अक्सर कॉलोनी में आता-जाता भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें