फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: मोबाइल नंबर नहीं देने पर युवती से छेड़खानी, पिटाई

Wed, 08 Nov 2023 02:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र की एक युवती को मोबाइल नंबर नहीं देना भारी पड़ गया। आरोप है कि इससे नाराज युवक ने घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ ही नहीं की, बल्कि पिटाई भी की। युवती के पिता ने इसकी शिकायत पुलिस से की है।
विज्ञापन

आरोप है कि 7 नवंबर को युवती घर के बाहर गोबर फेंकने गई थी। वहां गांव के एक युवक ने उससे मोबाइल नंबर मांग। युवती के मना करने पर आरोपी साथियों के साथ छेड़खानी करने लगा। इसका विरोध कर रही युवती ने आरोपी युवक को एक थप्पड़ जड़ दिया।
युवती ने घर पहुंचकर सारी बात अपने पिता से बता ही रही थी कि आरोपी युवक अपने परिजनों के साथ लाठी-डंडा, धारदार हथियार लेकर आ गया। वे लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले आरोपियों ने घर में घुसकर गालियां देते हुए मारना पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

मारपीट में युवती समेत घर के सभी को गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि मारपीट के दौरान एक व्यक्ति पेटी में रखे सात हजार रुपये भी निकाल कर भाग निकला। पीड़ित ने मामले की नामजद तहरीर पुलिस को दी। कोतवाल कमलेश पाल ने बताया तहरीर मिली है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।









घर में घुसकर महिला के साथ छेड़खानी, शिकायत

संग्रामगढ़ क्षेत्र के एक गांव की महिला ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि चार नवंबर को पड़ोस के कुछ लोगों ने घर में घुसकर उसके साथ छेड़खानी की। महिला का आरोप है कि उस दौरान टूटकर गिरा उसका मंगलसूत्र भी वे लोग लेकर भाग निकले।
महिला ने शिकायत की तो आरोपी 7 नवंबर को फिर महिला के घर पहुंचे और गालियां देते हुए बर्तन समेत अन्य सामान तोड़ डाले। पीड़िता ने मामले की नामजद तहरीर दी तो पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें