कुंडा कोतवाली के मझिलगांव के करीब हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
कुंडा। कोतवाली क्षेत्र के मझिलगांव के तिरंगा ढाबा के पीछे रेलवे लाइन पर रविवार की सुबह मालगाड़ी के सामने (22) वर्षीय युवती ने छलांग लगा दी। जिससे उसका पैर कट गया। प्रयागराज ले जाते समय उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक वह ट्रेन के सामने कूद गई थी। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बेहोशी की हालत में पड़ी युवती का बायां हाथ और दाहिना पैर कट गया था। घायल युवती की हालत गंभीर देख एंबुलेंस से उसे सीएचसी ले जाया गया। जहां से उसे प्रयागराज भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जीआरपी के उपनिरीक्षक विनय सिंह ने बताया कि युवती की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।