फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: ट्रेन से गिरकर टैक्सी चालक की मौत

Sun, 09 Jul 2023 09:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गोमती एक्सप्रेस से जा रहा था लखनऊ, करेंटी रोड पर हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुंडा। गोमती एक्सप्रेस से लखनऊ होते हुए दिल्ली के लिए निकले जय सिंह यादव (33) की करेंटी रोड पर ट्रेन से गिरने की वजह से मौत हो गई। जिससे घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

महेशगंज थाना क्षेत्र के पंडित का पुरवा भैंसाना निवासी जय सिंह यादव फरीदाबाद में अपने जीजा प्रवीण कुमार के साथ टैक्सी चलाता था। कुछ दिन पहले वह घर आया था। शनिवार दोपहर वह घर से दिल्ली जाने के लिए निकला। कुंडा रेलवे स्टेशन पहुंचकर लखनऊ तक का टिकट लिया। लखनऊ से दूसरी ट्रेन पकड़कर उसे दिल्ली जाना था। रात करीब आठ बजे गोमती एक्सप्रेस पर बैठ गया। स्टेशन से कुछ दूर करेंटी रोड पर चलती ट्रेन से जयसिंह की गिरने से मौत हो गई। लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने टिकट के पीछे लिखे जीजा प्रवीण कुमार के मोबाइल नंबर पर फोन कर घटना की जानकारी दी। कुछ देर बाद परिजन रोते बिलखते पहुंचे। मृतक की पत्नी रोमा व बेटे निखिल का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें