फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: डेढ़ बीघे जमीन के लालच में भतीजों ने की थी महिला की हत्या

Mon, 08 May 2023 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
डेढ़ बीघे जमीन के लालच में भतीजों ने की थी महिला की हत्या
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों को दबोचा, बाइक मालिक की तलाश
संवाद न्यूज एजेंसी
कुंडा। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के नूरपुर में महिला मालती की हत्या जेठ के बेटों ने डेढ़ बीघे जमीन के लिए की थी। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया। बाइक स्वामी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
नूरपुर निवासी मालती चार मई की शाम अपनी आठ वर्ष की बेटी सुहानी के साथ बाजार की ओर जा रही थी। नहर के पास सड़क पर मालती से पता पूछने के दौरान बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में दूसरे दिन जेठानी प्रेमी देवी की तहरीर पर पुलिस ने दो अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस हत्यारों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगालती रही, लेकिन आरोपी गिरफ्त में नहीं आ रहे थे। घटना का खुलासा करने के लिए स्वाॅट टीम को लगाया गया। टीम ने मृतका के जेठ जगन्नाथ के बेटे संतोष व प्रमोद उर्फ रिंकू को उठा लिया। पूछताछ के बाद दोनों टूट गए। बताया कि चाचा की मौत के बाद करीब डेढ़ बीघे जमीन मालती के नाम हो गई थी। जमीन के लिए ही चाची की हत्या को अंजाम दिया था। इसके लिए गांव के शिवम की बाइक ली थी। सीओ लालगंज रामसूरत सोनकर ने बताया कि संपत्ति की लालच में चाची की हत्या करने वालों के पास से आला कत्ल चाकू भी बरामद हो गया है। घटना को अंजाम देने के लिए बाइक उपलब्ध कराने वाले की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें