फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को ट्रैक्टर ने कुचला

Sun, 20 Nov 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
विज्ञापन
न्‍यूूज
विज्ञापन
 मां के साथ शौच से लौट रही युवती तेज रफ्तार से जा रही ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गई। इससे वह टायर के नीचे आकर कुचल गई। मां ने शोर मचाया तो लोग दौड़े। उधर ट्रैक्टर चालक  मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के रामापुर गांव निवासी छेदीलाल पटेल की पुत्री ऊषा पटेल (18) अपनी मां के साथ शनिवार की रात शौच के लिए गई थी। लौटते समय नहर की पटरी पर तेज रफ्तार से जा रहे एक ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही रही मां ने शोर मचाया लेकिन ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला। रात में ही परिजनों ने पुलिस को बताया कि जिस ट्रैक्टर से दुर्घटना हुई वह गांव में ही खड़ा है। इस पर पुलिस ने गांव में खड़े ट्रैक्टर को थाने उठा लाई। सुबह फिर से एक बार पंचायत हुई तो परिजनों ने गांव के बगल भट्ठे पर खड़े ट्रैक्टर से दुर्घटना होने की बात बताई। इस पर पुलिस ने उस ट्रैक्टर को भी थाने मंगवा लिया। रविवार को सुबह शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर ऊषा के भाई धर्मराज की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ धारा 279 व 304 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें