कच्चे मकान में धन्नी के सहारे फंदा लगाकर युवती ने जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद विधिक कार्रवाई पूरी की।
मानधाता थाना क्षेत्र के टिकरी गांव निवासी जगत बहादुर पटेल का कच्चा आवास है। उनकी बेटी पूजा उर्फ अर्चना (22) मनोरोगी है। रोज की तरह बृहस्पतिवार को खाना खाकर वह कमरे में सोने चली गई। रात में ही युवती ने कमरे में लगी धन्नी के सहारे फंदा लगाकर लटक गई। सुबह परिजनों ने बेटी को फंदे पर लटका देख रोने बिलखने लगे। शोर सुन पास पड़ोस के लोग भी पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद विधिक कार्रवाई की पूरी की।