आजमगढ़ की एक महिला ने कुंडा के एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने व गर्भपात कराने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
आजमगढ़ जिले की एक महिला वहीं के भैरवनाथ थाना कंधरापुर में परिवार के जीविकोपार्जन के लिए किराये का कमरा लेकर रहती थी। उसी मकान के नीचे हिस्से में कुंडा कोतवाली क्षेत्र के अघिया गांव का एक युवक रहकर फर्नीचर का काम करता था। धीरे-धीरे दोनों में नजदीकियां बढ़ीं और महिला उसके झांसे में आ गई। महिला का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जिससे वह दो तीन बार गर्भवती हुई। इस पर युवक ने जबरन गर्भपात करा दिया। युवक शादी का झांसा देकर उसके पास से करीब दो लाख रुपये का आभूषण व दो लाख रुपये लेकर लेकर भाग निकला। महिला ने बृहस्पतिवार को कुंडा कोतवाली में तहरीर दी है।