तमंचा वाला वीडियो भेज किशोरी की मां को धमकाया
गाजियाबाद के रहने वाले मनीष की कुछ दिनों पहले किशोरी से मुलाकात हुई थी। दोनों के बीच बातचीत भी होती रही। इस बीच किशोरी अपने घर आ गई। पुलिस के अनुसार मंगलवार को प्रतापगढ़ पहुंचा मनीष किशोरी की खोजबीन करने लगा। उसकी मां को हाथ में तमंचा दिखाते हुए वीडियो भी भेजा। धमकी देते हुए कहा कि यदि वह किशोरी से नहीं मिला तो अपनी जान दे देगा। पुलिस के हाथ कई बातचीत व धमकी के कई ऑडियो भी लगे हैं।
युवक का शव देख सहमे ग्रामीण
सरसों के खेत में खून से सना युवक का शव देख ग्रामीण सहम गए। बाहरी युवक का शव देख लोग हत्या व आत्महत्या की चर्चा करने लगे। ग्रामीणों का कहना था कि मृतक दो दिन से आसपास के गांव में नजर आ रहा था।
गाजियाबाद के रहने वाले मृतक युवक के कई वीडियो व आडियो मिले हैं। प्रथम दृष्टया जांच में यह सामने आ रहा है कि उसने प्रेम प्रसंग में खुद को गोली मारकर खुदकुशी की है। हर पहलुओं पर छानबीन की जा रही है। परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - बृजनंदन राय, एएसपी पश्चिमी