फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सहालग में स्लीपर कोच बने जनरल डिब्बे, परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद रूट की ट्रेनें फुल हैं। वैवाहिक कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए आ रहे लोगों को जनरल और वेटिंग टिकट लेकर यात्रा करनी पड़ रही है। जनरल टिकट लेकर यात्री स्लीपर या फिर पार्सल यान में बैठकर यात्रा करने को मजबूर हैं। जनवरी तक अधिकांश ट्रेनों में सिर्फ वेटिंग टिकट ही मिल रहा है।
विज्ञापन

सहालग के चलते मां बेल्हा देवी जंक्शन होकर दिल्ली के जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस, काशीविश्वनाथ एक्सप्रेस, अर्चना या फिर मुंबई को जाने वाली साकेत एक्सप्रेस, तुलसी एक्सप्रेस और उद्योगनगरी एक्सप्रेस के स्लीपर कोच जनरल डिब्बे बन गए हैं। जनरल टिकट लेकर यात्री स्लीपर कोच या फिर पार्सलयान में बैठकर सफर तय कर रहे हैं। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। स्टेशन अधीक्षक शमीम अहमद ने बताया कि सहालग के चलते ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। जनवरी तक कंफर्म टिकट मिल पाना मुश्किल है। तत्काल टिकट के लिए लोग रात भर लाइन में लगते हैं। सुबह वेटिंग टिकट लेकर घर जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें