बाबागंज गुरूद्वारे में प्रभात फेरी के समापन पर कीर्तन दरबार में जुटे सिक्ख समाज के लोग।
- फोटो : PRATAPGARH
श्रीगुरुनानक देवजी महाराज के 550वें प्रकाशपर्व को लेकर निकाली जा रही प्रभातफेरी का सोमवार को समापन हुआ। सबद-कीर्तन गायन के साथ निकली प्रभातफेरी ने नगर में भाईचारे के साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। लोगों को पौधे वितरित किए गए।
मनजीत सिंह गोविंद ने बताया कि मंगलवार को श्री गुरुनानकजी का 550वां प्रकाश पर्व गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा पंजाबी कालोनी में धूमधाम से मनाया जाएगा। सुबह 9 बजे श्री अखंड पाठ साहिब जी का सबद-कीर्तन 11 बजे से होगा। दोपहर 12 बजे अरदास बाद लंगर प्रसाद का वितरण होगा।
दोपहर में 1 बजे से विशाल शोभायात्रा पंज प्यारों के नेतृत्व व श्रीगुरुग्रंथ साहिब की सरपरस्ती में निकाली जाएगी। शोभायात्रा के मार्ग को फूलों-गुब्बारों व स्वागत द्वार से सजाया जाएगा।
राजापाल टंकी से चौकघंटाघर, निर्मल तिराहा होते हुए गुरुद्वारा नानकशाही बाबागंज पहुंचने पर आतिशबाजी व पुष्पवर्षा करके शोभायात्रा का समापन होगा।
बाबागंज गुरूद्वारे में प्रभात फेरी के समापन पर पर्यावरण जागरूकता को पौधे देते कमेटी के लोग।- फोटो : PRATAPGARH