फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाली प्रभातफेरी, दिया पर्यावरण सरंक्षण का संदेश

विज्ञापन
बाबागंज गुरूद्वारे में प्रभात फेरी के समापन पर कीर्तन दरबार में जुटे सिक्ख समाज के लोग। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
श्रीगुरुनानक देवजी महाराज के 550वें प्रकाशपर्व को लेकर निकाली जा रही प्रभातफेरी का सोमवार को समापन हुआ। सबद-कीर्तन गायन के साथ निकली प्रभातफेरी ने नगर में भाईचारे के साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। लोगों को पौधे वितरित किए गए।
विज्ञापन

मनजीत सिंह गोविंद ने बताया कि मंगलवार को श्री गुरुनानकजी का 550वां प्रकाश पर्व गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा पंजाबी कालोनी में धूमधाम से मनाया जाएगा। सुबह 9 बजे श्री अखंड पाठ साहिब जी का सबद-कीर्तन 11 बजे से होगा। दोपहर 12 बजे अरदास बाद लंगर प्रसाद का वितरण होगा।
दोपहर में 1 बजे से विशाल शोभायात्रा पंज प्यारों के नेतृत्व व श्रीगुरुग्रंथ साहिब की सरपरस्ती में निकाली जाएगी। शोभायात्रा के मार्ग को फूलों-गुब्बारों व स्वागत द्वार से सजाया जाएगा।
विज्ञापन

राजापाल टंकी से चौकघंटाघर, निर्मल तिराहा होते हुए गुरुद्वारा नानकशाही बाबागंज पहुंचने पर आतिशबाजी व पुष्पवर्षा करके शोभायात्रा का समापन होगा।

बाबागंज गुरूद्वारे में प्रभात फेरी के समापन पर पर्यावरण जागरूकता को पौधे देते कमेटी के लोग।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें