फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: 35 हजार का कर्ज चुकता करने के लिए दिए 1.35 लाख, अब मांग रहे ब्याज

Wed, 14 Jun 2023 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
35 हजार का कर्ज चुकता करने के लिए दिए 1.35 लाख, अब मांग रहे ब्याज
विज्ञापन

- रुपये न देने पर कर्ज लेने वाले की पिटाई, महिलाओं से अश्लील हरकत
संवाद न्यूज एजेंसी
संडवाचंद्रिका। 35 हजार रुपये कर्ज का चुकता करने के लिए सूदखोर को भुक्तभोगी ने 1.35 लाख रुपये दिए। अब सूदखोर ब्याज मांग रहे हैं। रुपये न देने पर आरोपियों ने कर्ज लेने वाले भुक्तभोगी की पिटाई की। आरोप है कि इतने पर भी आरोपियों का मन नहीं भरा तो घर में घुसकर महिलाओं के साथ अश्लील हरकत कर डाली। शिकायत के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही। पीड़ित परिवार ने पुलिस अफसरों से शिकायत की है।
अंतू थाना क्षेत्र के बहेरा गांव निवासी शंकर लाल यादव ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि दो वर्ष पूर्व बीमारी के चलते इलाज के लिए गांव के ही एक युवक से 35 हजार रुपये उधार लिए थे। दो साल के भीतर 35 हजार रुपये के बदले 1.35 लाख रुपये अदा किए। इसके बाद भी आरोपी युवक ब्याज के रूप में और रुपये मांगने लगा। शंकर लाल ने आर्थिक स्थिति ठीक न होने का हवाला देकर ब्याज देने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शंकर लाल के मुताबिक इससे नाराज आरोपी युवक तीन दिन पहले उसके घर पर अपने साथियों के साथ पहुंचा। ब्याज के रूप में जबरन तीस हजार रुपये मांगने लगा। रुपये न देने पर शंकर लाल की पिटाई कर दी। विरोध करने पर घर में घुसकर महिलाओं के साथ अश्लील हरकत की और जबरन बाइक ले जाने लगे। पुलिस से शिकायत की जानकारी मिली तो आरोपी रास्ते में घर से उठाई गई उसकी बाइक छोड़कर भाग निकले। तहरीर देने के बाद भी अंतू पुलिस कार्रवाई नहीं की, वह थाने का चक्कर लगाने लगा। सीओ सिटी करिश्मा गुप्ता ने बताया कि मामले में कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें