फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बाइक सवार किशोर कार की टक्कर से घायल, रेफर

Wed, 14 Jun 2023 09:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार किशोर कार की टक्कर से घायल, रेफर
विज्ञापन

पट्टी। कस्बे के बाईपास पर बीते मंगलवार की देर रात बाइक सवार किशोर को अनियंत्रित कार ने जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसे जिला मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है। टक्कर मारने वाली कार को छोड़कर उसमें सवार लोग मौके से भाग निकले। कस्बे के तुरकान मोहल्ला निवासी सैफ खां रात दस बजे करीब पट्टी बाईपास से बाइक से गुजर रहा था। इसी बीच सेंट जेबी कॉन्वेंट स्कूल के समीप अनियंत्रित कार ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और बाइक सवार किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद कार में सवार लोग मौके से भाग निकले। ग्रामीणों ने घायल किशोर को सीएचसी भिजवाया। जहां उसकी हालत नाजुक होने के कारण उसे जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस कार को कोतवाली ले आई। प्रभारी कोतवाल अर्जुन सिंह ने बताया कि दुर्घटना की तहरीर अभी तक नहीं प्राप्त हुई है।
विज्ञापन

........
मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में मां बेटी समेत सात घायल

- दो गंभीर, रेफर

पट्टी। कंजा सराय गुलामी निवासी ममता देवी का आरोप है कि उसके पड़ोसियों से जमीन का विवाद चल रहा है। बुधवार की सुबह करीब आठ बजे पड़ोसी लाठी-डंडा लेकर दरवाजे पर मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान मधु, माधुरी, नंदलाल, शिवम, ममता को गंभीर चोटें आई। घायल कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के विरुद्ध प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा। जहां मधु एवं माधुरी की हालत गंभीर होने पर पर जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पीड़िता ममता ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी है। इधर, दूसरे पक्ष ने भी मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। वहीं, आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर निवासी उर्मिला सिंह पत्नी राकेश तथा बेटी मनीषा को बुधवार की सुबह 11 बजे देवर और उसके बच्चे आकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर बेटी मनीषा सिंह तथा ममता को देवर ने लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता ने घटना की नामजद तहरीर आसपुर देवसरा पुलिस को दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें