फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: आग लगने से गैस सिलिंडर फटा, गृहस्थी का सामान जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
नागरिकों ने आग पर पाया काबू, घटनास्थल तक नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पृथ्वीगंज। नगर पंचायत पृथ्वीगंज के नंदू का पुरवा मतुई नमकशायर में शनिवार की सुबह चाय बनाते समय अचानक गैस सिलिंडर में आग लग गई। इससे सिलिंडर भी फट गया। जिससे दो लोगों की गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया।
नंदू का पुरवा मतुई नमकशायर निवासी राजेश सिंह की 15 वर्षीय बेटी ब्यूटी सिंह शनिवार सुबह चूल्हे पर चाय बना रही थी। इसी दौरान गैस रिसाव से सिलिंडर के रेगूलेटर में आग लग गई। यह देख ब्यूटी शोर मचाते हुए बाहर की ओर भागी। इस बीच आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। चूंकि गैस सिलिंडर में आग लगने की जानकारी के बाद लोग दूर खड़े होकर शोर मचाते रहे। इस बीच अचानक सिलिंडर फट गया। इससे भड़की आगे पड़ोसी अरविंद सिंह के रिहायशी छप्पर तक पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग से तीन रिहायशी छप्परों में रखा गृहस्थी का सामान, रुपये और बच्चाें की पाठ्य सामग्री जलकर राख हो गए। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड कर्मचारी पहुंचे, लेकिन रास्ते के अभाव में घटनास्थल तक नहीं पहुंच सके। देर शाम राजस्वकर्मी मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन कर लौट गए। दोनों परिवारों के सामने खाने व पहनने का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें