फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदा किए गए गजानन

Sat, 17 Sep 2016 12:09 AM IST
प्रतापगढ़
विज्ञापन
pratapgarh
विज्ञापन
गणपति विसर्जन शोभा यात्रा शुक्रवार को भक्तों ने गाजे-बाजे के साथ निकाली। हर्षोल्लास के साथ भगवान गणेश का पूजन कर प्रतिमा का बेल्हा देवी घाट पर विसर्जन किया गया।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख स्थानों पर सजाई गई गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन भक्तों ने बेल्हा देवी घाट पर किया।

शोभा यात्रा शहर के भंगवा चुंगी, बाबागंज, चौक, राजापाल चौराहा, सदर बाजार होते हुए बेल्हा देवी मंदिर पहुंची। जगह-जगह रास्ते में लोगों की भीड़ शोभा यात्रा देखने के लिए जमा रही। इस दौरान हलुवा व केले के साथ पूड़ी के प्रसाद रास्ते में लोगों को वितरित किया गया। डीजे की धुन पर नाचते-गाते व अबीर गुलाल उड़ाते हुए भक्त बेल्हा देवी मंदिर पहुंचे। जहां भगवान गणेश के नामों का जयकारा लगाते हुए भक्त घाट तक पहुंचे। यहां पर विधि-विधान से आरती करने के बाद प्रतिमा का विसर्जन किया गया।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें