मां बेल्हा देवी मंदिर स्थित सई तट पर गणेश प्रतिमा का विसर्जन भक्तों ने नाच-गाकर किया। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस जल्दी आना के जयकारों के बीच रंग-गुलाल उड़ाते हुए सई नदी पर पहुंचे। ढोल नंगाड़े व डीजे की धुन पर भक्त जूझते नजर आए। नम आंखों के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा का सई नदी में विसर्जन किया गया। विसर्जन मार्ग पर पुलिस बल की तैनाती रही। देर शाम तक विसर्जन किया जा रहा। श्याम बिहारी गली, डाकघर स्थित डॉ़ मनोज खत्री के आवास व मीराभवन से विसर्जन यात्रा निकली। धूमधाम से भक्ताें ने अपने प्रभु को विदा किया।